Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

दिलीप घोष ने तृणमूल सांसद देव पर साधा निशाना : कहा 'भला लड़का है, लेकिन बेकार'

दिलीप घोष मंगलवार सुबह खड़गपुर में मॉर्निंग वॉक के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। जब उनसे घाटाल के सांसद देव को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “अच्छा लड़का है, लेकिन ऐसा निष्क्रिय अच्छा लड़का किस काम का?

22 Jul 2025

दिलीप घोष ने तृणमूल सांसद देव पर साधा निशाना : कहा 'भला लड़का है, लेकिन बेकार'

कोलकाता । वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस के अभिनेता-सांसद देव (दीपक अधिकारी) को लेकर तीखी टिप्पणी की है। उन्होंने एक ओर जहां देव को "मेदिनीपुर का अच्छा लड़का" कहा, वहीं दूसरी ओर उन्हें "निष्क्रिय" और "राजनीति में बेकार" बताते हुए उन्हें इस्तीफा देने की सलाह दी। घोष ने सीधे-सीधे आरोप लगाया कि देव को तृणमूल नेतृत्व ने जबरन चुनाव लड़ने को मजबूर किया और अब वह पार्टी के दबाव में राजनीति कर रहे हैं।

दिलीप घोष मंगलवार सुबह खड़गपुर में मॉर्निंग वॉक के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। जब उनसे घाटाल के सांसद देव को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “अच्छा लड़का है, लेकिन ऐसा निष्क्रिय अच्छा लड़का किस काम का? किसके दबाव में देव अब भी राजनीति कर रहे हैं?” घोष ने तंज कसते हुए कहा कि देव हर बार चुनाव में वादा करते हैं कि घाटाल मास्टर प्लान को लागू कराएंगे, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ।

भाजपा नेता ने कहा कि देव ने 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ना नहीं चाहा था, लेकिन ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी ने उन्हें मनाया और वादा किया कि यदि केंद्र सरकार पैसा नहीं देती तो राज्य सरकार अपने खर्च पर घाटाल मास्टर प्लान लागू करेगी। इसी आश्वासन पर देव ने चुनाव लड़ा और भारी मतों से जीत भी हासिल की। अब जबकि योजना के कार्यान्वयन में समय लग रहा है और घाटाल के लोग परेशान हैं, देव ने न तो स्थिति का जायजा लिया और न ही बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे।

दिलीप घोष ने तीखे शब्दों में कहा, “देव को कहा गया कि अगर राजनीति नहीं की तो उनकी फिल्में बंद कर दी जाएंगी, प्रोडक्शन में अड़चन डाली जाएगी। अगर उनमें दम है तो बाहर निकल कर दिखाएं। अब उन्हें राजनीति छोड़ देनी चाहिए। वो खुद खड़े नहीं होना चाहते थे, पार्टी ने जबरन खड़ा किया।”

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दिलीप घोष ने तृणमूल सांसद देव पर साधा निशाना : कहा 'भला लड़क
दिलीप घोष मंगलवार सुबह खड़गपुर में मॉर्निंग वॉक के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। जब उनसे घाटाल के सांसद देव को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “अच्छा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News